फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A tractor-trolley full of devotees and a truck collided in Bulandshahr

UP: चीख-पुकार, हर आंख नम... 11 की मौत; भक्ति से सराबोर 67 श्रद्धालु जा रहे थे गोगामेड़ी, तभी काल बनकर आया ट्रक

Tue, 26 Aug 2025 04:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Aug 2025 04:39 AM IST
सार

ट्रैक्टर-टॉली में सवार 67 श्रद्धालु कासगंज से राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित गोगामेड़ी जाहरवीर बाबा के मंदिर जा रहे थे। श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को बुलंदशहर के घटाल गांव के पास कुछ देर के लिए रोका था।इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रहे कंटेनर ने मौत बनकर ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
A tractor-trolley full of devotees and a truck collided in Bulandshahr
road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भीषण टक्कर से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हो गए। हादसा अरनिया बाईपास के निकट रविवार देर रात करीब पौने दो बजे हुआ। 42 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी, जिससे वह पलट गई। ट्रैक्टर-टॉली में सवार 67 श्रद्धालु कासगंज से राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित गोगामेड़ी जाहरवीर बाबा के मंदिर जा रहे थे। ट्रॉली में जाली, बांस व लकड़ी के फट्टे लगाकर बैठने के लिए ऊपर और नीचे दो हिस्से बनाए गए थे। श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को घटाल गांव के पास कुछ देर के लिए रोका था। ट्रक की टक्कर से ट्रॉली कुछ दूर तक घिसटने के बाद पलट गई। कुछ श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए तो कुछ दूर जाकर गिरे। आरोपी ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में 22 बच्चे भी थे सवार
कासगंज के रफातपुर गांव निवासी मूलचंद ने बताया कि हर साल की तरह ग्रामीण गोगामेड़ी, जाहरवीर बाबा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। रविवार शाम 7 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली तैयार की गई। रफातपुर, मिलकिनिया, बसंतनगर, नगला बिहारी और भैंसोड़ा बुजुर्ग गांव के 22 बच्चों समेत कुल 67 श्रद्धालु सफर पर निकले थे।

विज्ञापन

मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।

20 मीटर तक घिसटने के बाद पलट गई ट्रैक्टर-ट्रॉली
कुछ देर पहले ही तो सभी गोगा जी महाराज की जयकार कर रहे थे और खाना भी खाया था। अरनिया के गांव घटाल के पास कुछ श्रद्धालुओं ने लघुशंका के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाई थी। इसके कुछ ही सेकंड में अलीगढ़ की ओर से आ रहे कंटेनर ने मौत बनकर ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 20 मीटर तक घिसटते हुए चली गई। हादसे की यह भयावहता बताते हुए जिला अस्पताल में भर्ती सुरेंद्र अचेत हो गए।

कासगंज से रविवार शाम करीब सात बजे निकले श्रद्धालुओं को करीब 520 किलोमीटर का सफर तय करना था। सभी श्रद्धा से सराबोर थे। बाबा की जात लगाने व दर्शन करने के लिए उत्सुक थे। उन्हें घर से निकले हुए करीब साढ़े छह घंटे का समय ही बीता था। सफर करीब 120 किलोमीटर का ही पूरा हुआ था। तभी कुछ श्रद्धालुओं ने हाईवे किनारे घटाल गांव के पास लघुशंका के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवा लिया। करीब आठ-दस  लोग नीचे उतरे थे, बाकी लोग बैठे और सोते रहे। अधिकतर सो रहे थे या नींद की झपकी में थे और कुछ भजन गुनगुना रहे थे। कुछ सेकंड में अलीगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।

दोनों के टकराते ही तेज आवाज हुई और कंटेनर ट्रैक्टर-ट्रॉली को करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए और कुछ सड़क पर इधर-उधर गिर गए। जब तक श्रद्धालु कुछ समझ पाते सभी लोग खून से लथपथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed