फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A speeding uncontrolled tempo hits a policeman riding a bike, he dies

Bulandshahar News: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंपो ने बाइक सवार सिपाही को मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
स्याना। बुलंदशहर-गढ़ हाईवे पर सोमवार देर रात बाइक सवार सिपाही को तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंपो ने टक्कर मार दी। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिपाही के बिजनौर निवासी परिजनों को मामले की जानकारी दी। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव श्याउ निवासी रविकांत (32) उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर आगरा जनपद में डायल 112 पर तैनात थे। रविकांत मंगलवार देर रात बाइक से नगर के स्टेट हाईवे से होते बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर अड्डे के पास अनियंत्रित टैंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से रविकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रविकांत को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी टैंपो चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed