{"_id":"65ce486b146207d7d90ad39b","slug":"a-speeding-truck-crushed-a-young-man-riding-a-bicycle-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-111629-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्याना। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम बुलंदशहर-गढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नया बांस माजरा सहानपुर निवासी संदीप कुमार (25) मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को भी वह साइकिल से मजदूरी करने गया था। देर शाम साइकिल से संदीप वापस अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संदीप के भाई दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।