{"_id":"6519a505c1345c1f9d055f26","slug":"a-speeding-canter-crushed-a-young-man-riding-a-bike-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-5103-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को रौंदा
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर बाईपास रोड मोहल्ला राधा नगर के सामने रविवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव याकूबपुर निवासी 22 वर्षीय गौरव कुमार रविवार देर शाम बाइक से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया कि जब वह डीएवी फ्लाईओवर से आगे शिकारपुर बाईपास रोड पर मोहल्ला राधा नगर के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक वारदात के बाद मौके से भाग निकला। उसकी शिनाख्त की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।