{"_id":"68389262e6ace16e500cef1e","slug":"a-spark-from-a-wire-caused-a-fire-in-a-truck-worker-got-burnt-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-108163-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तार की चिंगारी से ट्रक में लगी आग, मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तार की चिंगारी से ट्रक में लगी आग, मजदूर झुलसा
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। टैना गांव के पास बृहस्पतिवार शाम को तार की चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। हादसे में ट्रक पर सामान लोड कर रहा मजदूर करंट से झुलस गया, जिसको स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
बिजलीपुर गांव निवासी कलुआ उर्फ रविंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को वह टैना गांव के पास पॉटरी फैक्टरी से माल को ट्रक में लोड कर रहे थे। तभी सड़क किनारे ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हवा से हिल गई और तार ट्रक से टकरा गया। इसमें चिंगारी उठी और ट्रक में आग लग गई। धीरे-धीरे आग पूरे ट्रक में फैल गई। वहीं तार से ट्रक में करंट उतर गया, जिसमें कलुआ झुलस गया।
सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक के ऊपर से गुजर रहे तार के स्पर्श से आग लगी थी, जिस पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर काबू पा लिया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका उपचार चल रहा है।