फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A procession was taken out and the sacrifice of Guru Gobind Singh and the Sahibzadas was paid homage.

Bulandshahar News: निकाला पथ संचलन, गुरु गोविंद सिंह व साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out and the sacrifice of Guru Gobind Singh and the Sahibzadas was paid homage.
जहांगीराबाद में निकले गए पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक। संवाद
जहांगीराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन टाउन स्कूल से शुरू होकर सरदारगंज, दरबार बैंड वाली गली, सब्जी मंडी चौराहा और पुख्ता बाजार से होता हुए पुनः टाउन स्कूल पर संपन्न हुआ। इस दौरान नगरवासियों ने स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बुलंदशहर विभाग के सह प्रचार प्रमुख अखंड प्रताप सिंह ने बौद्धिक दिया। मुख्य वक्ता नगर संघचालक अनिल गोयल ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह और उनके साथियों को मुगल सेना ने घेर लिया था, लेकिन संख्या में कम होने के बावजूद सिखों ने अद्भुत शौर्य और वीरता का परिचय दिया। कहा कि गुरु गोविंद सिंह के बड़े पुत्र साहिबजादे अजीत सिंह और साहिबजादे जुझार सिंह ने धर्म और सत्य की रक्षा करते हुए युद्ध में वीरगति प्राप्त की।
विज्ञापन

वहीं छोटे साहिबजादे साहिबजादा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और साहिबजादा फतेह सिंह (7 वर्ष) को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया, लेकिन उन्होंने अपने विश्वास से समझौता नहीं किया और जिंदा दीवार में चुनवा दिए गए। 26 दिसंबर का दिन इतिहास में उनके महान बलिदान के रूप में स्मरण किया जाता है। मंच संचालन अवजीत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह पिंटू चौधरी, नगर सह संघचालक रवि शास्त्री, नगर कार्यवाह प्रदीप गोयल, नगर सह कार्यवाह प्रताप जी, नगर संपर्क राजू लोधी, व्यवस्था प्रमुख पुनीत शर्मा, शाखा मुख्य शिक्षक प्रत्यूष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed