फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A picture of ancient and unique India decorated with pastel colors and pencils

Bulandshahar News: पेस्टल कलर और पेंसिल से सजाई प्राचीन और अद्वितीय भारत की तस्वीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
A picture of ancient and unique India decorated with pastel colors and pencils
खुर्जा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित पेंटिंग और पोस्टर प्रदर्शनी में छात्रा से जान
खुर्जा। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पेस्टल कलर और पेंसिल से प्राचीन व अद्वितीय भारत के इतिहास को सामने रखा। सुंदर व आकर्षक पेंटिंग ने अतिथियों व निर्णायक मंडल का मन मोह लिया। 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रदर्शनी में लगभग एक हजार से अधिक पेंटिंग सजाई गई।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल ने बताया कि चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ अध्यक्ष जितेंद्र बंसल, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, प्रबंधक कपिल अग्रवाल, उप प्रबंधक सचिन बंसल, कोषाध्यक्ष डॉ. वकुल तायल ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की ओर से सनातन, भारतीय कला का इतिहास, राजस्थानी सभ्यता, पहाड़ी सभ्यता और फेस स्केच आदि मनमोहक चित्रकारी का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने चावल के दानों से गणेश भगवान का चित्र बनाया। वहीं 12वीं कक्षा की खुशी ने पेंसिल से आठ घंटे में चार पेंटिंग बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उन्होंने लड़कियों के प्राचीन और वर्तमान वेशभूषा का अंतर समझाया। 11वीं कक्षा के अभिषेक ने पेस्टल कलर से आठ दिनों में चार पेंटिंग तैयार की, जिसमें उन्होंने फुटबाल खेलते खिलाड़ी, रेलवे स्टेशन की चहल पहल, किताब पढ़ता फौजी और पर्यावरण को दर्शाया। प्रदर्शनी का संचालन मुख्य अध्यापिका दीप्ति अग्रवाल ने किया। इस दौरान अनुपमा सिंह, मोनिका गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed