{"_id":"68e3fcef3ade6157310ff1ed","slug":"a-mother-who-came-to-save-her-son-was-beaten-to-death-with-a-stick-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-736395-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बेटे को बचाने आईं मां पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बेटे को बचाने आईं मां पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
खानपुर से मृतका उर्मिला देवी का फाइल फोटो।
औरंगाबाद (बुलंदशहर)। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल में रविवार देर रात छह से सात आरोपियों ने घर में घुसकर संविदाकर्मी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बेटे को बचाने आई मां उर्मिला देवी (55) के सिर पर भी डंडे से वार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विजय उर्फ बॉबी जाटव बुलंदशहर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में संविदाकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया कि रात करीब 9 बजे गांव के एक युवक ने विजय को पहले फोन करके धमकाया, फिर छह से सात लोगों के साथ विजय के घर पहुंच गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से विजय पर हमला कर दिया। बेटे की चीख-पुकार सुनकर विजय की मां उर्मिला देवी बचाने दौड़ीं। आरोपियों ने उन पर भी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी का डंडा उर्मिला के सिर में लग गया। इससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं।
महिला की मौत की सूचना पर सीओ स्याना प्रखर पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगर प्रिंट्स सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। बेटे विजय ने छह आरोपियों को नामजद करते हुए खानपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सीओ स्याना प्रखर पांडेय का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। वहां महिला खड़े होकर देख रहीं थीं। संभवतः महिला की गिरकर मौत हुई है। फिर भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले में तहरीर के मिल गई है। गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण भी स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर।
पुलिस चौकी में समझौता कराने से खुन्नस में थे आरोपी
मामला एक पुराने विवाद में समझौता कराने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि विजयदशमी के मेले में जाड़ौल गांव निवासी गोलू ने पीपनी खरीदी थी। गांव पहुंचकर उधम सिंह के कान के पास गोलू ने उस पीपनी को बजा दिया था। उधम सिंह ने इसका विरोध किया तो गोलू ने उनके साथ गाली गलौज की थी। इसके बाद उधम सिंह ने जाड़ौल पुलिस चौकी में गोलू के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस रोजाना गोलू को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश देती थी। रविवार को गोलू ने गांव के ही विजय उर्फ बॉबी जाटव से उधम सिंह से समझौता कराने की बात कही। विजय के कहने पर उधम सिंह पुलिस चौकी पहुंचे। विजय अपने साथ गोलू को भी पुलिस चौकी ले गए। वहां विजय ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। जब इस बात का जानकारी गांव निवासी दबंग को हुई तो वह आग बबूला हो गया। उसने फोन कर विजय को भुगत लेने की धमकी दे डाली और फिर छह-सात लोगों को लेकर घर पहुंचकर हमला कर दिया।