फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A modern park will be built, 50 lakh rupees will be spent

Bulandshahar News: बनेगा आधुनिक पार्क, खर्च होंगे 50 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बे में मस्तराम घाट के निकट 50 लाख रुपए की लागत से एक आधुनिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। चार बीघा क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क में कई आधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए 10 लाख रुपए की लागत से विभिन्न खेलों की व्यवस्था की जाएगी। युवाओं के लिए खेलकूद की सुविधाएं और बुजुर्गों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था होगी। पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए बागवानी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शाम के समय आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था होगी। पार्क में फुटपाथ और पथ-वे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि दीवारों पर आकर्षक चित्र बनाए जाएंगे और एक सेल्फी पाइंट भी होगा। मस्तराम घाट क्षेत्र में यह अनूपशहर का सबसे बड़ा पार्क होगा। इसी क्षेत्र में वंदन योजना के तहत दो करोड़ रुपए से बाबा मस्तराम समाधि परिसर का सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार करोड़ रुपए की लागत से भारत मंडपम और दो करोड़ रुपए की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण भी चल रहा है। एक योगशाला भी बनाई जा रही है। नगर पालिका इस पूरे क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed