{"_id":"6929cfe9756d6102060d1b88","slug":"a-model-composite-school-will-be-built-in-village-budhpur-mumrejpur-at-an-expenditure-of-rs-24-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-144398-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गांव बुधपुर मुमरेजपुर में बनेगा मॉडल कंपोजिट विद्यालय, खर्च होंगे 24 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गांव बुधपुर मुमरेजपुर में बनेगा मॉडल कंपोजिट विद्यालय, खर्च होंगे 24 करोड़
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में दूसरा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय डिबाई क्षेत्र के गांव बुधपुर मुमरेजपुर में बनेगा। चिह्नित की गई जमीन को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालय निर्माण पर 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पहले मिली राशि से मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण अरनिया क्षेत्र के गांव जहानपुर में चल है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि अरनिया क्षेत्र के गांव जहानपुर में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण जल्द पूरा होने की संभावना है। वहीं, पिछले दिनों एक और विद्यालय बनाने की स्वीकृति मिली। इसके लिए डिबाई क्षेत्र के गांव बुधपुर मुमरेजपुर में जमीन तलाश कर ली गई है। मॉडल कंपोजिट विद्यालय में प्री-नर्सरी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी।
विद्यालय भवन में 25 से अधिक कक्ष होंगे। शौचालय युक्त स्टाफ रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। भवन भूकंप रोधी होगा और आधुनिक अग्निशमन यंत्रों की स्थापना होगी। छात्रों को शैक्षिक व खेलकूद संबंधी सभी सुविधाएं मिलेंगी। विद्यालय में सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के लिए अलग से जमीन उपलब्ध रहेगी। मध्याह्न भोजन के लिए हॉल, रसोई घर और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। विद्यालय में शौचालय पर्यावरण के अनुकूल उच्चीकृत होंगे और बच्चों के लिए साइकिल स्टैंड और पार्किंग बनेगी। इसके अलावा विद्यालय में अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।