फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   a man molested the girl going to the temple in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: मंदिर जा रही युवती से युवक ने की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने चौकी घेरी

Thu, 23 Mar 2023 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Mar 2023 04:59 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक युवक ने पूजा करने मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़ की। इससे आक्रोशित कई महिलाएं पुलिस चौकी पहुंचीं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
a man molested the girl going to the temple in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली इलाके की एक कॉलोनी में पूजा करने मंदिर जा रही युवती से कॉलोनी के ही युवक ने अश्लील हरकतें कीं। युवती ने विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा। युवती ने भागकर जान बचाई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी बाग गया। युवक की हरकतों से गुस्साए कॉलोनी के तमाम लोग पुलिस चौकी अजीजगंज पहुंच गए। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवती चौक कोतवाली क्षेत्र के मंदिर में पूजा करने आ रही थी। तभी कांशीराम कॉलोनी निवासी अनवर उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने विरोध किया तो वह गालीगलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गया। यह देख वहां भीड़ लग गई। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कॉलोनी के कई लोग पुलिस चौकी अजीजगंज पहुंच गए।
विज्ञापन


Umesh Pal Murder: मेडिकल कॉलेज में चार दिन फर्श पर सोया लल्ला, फरारी का पता लगने पर 'अपनों' ने खड़े कर दिए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है आरोपी 

उन्होंने पुलिस को बताया इससे पूर्व भी अनवर कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जाता है। कई बार पुलिस चौकी में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अजीजगंज चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने गालीगलौज की थी। उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed