फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   a man from another community tried to misdeed with a girl student by taking her to a hotel

फरेबी फैजान: छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता बोली- मैं कॉलेज जा रही थी, वो बाइक पर आया और होटल ले गया

Sat, 12 Aug 2023 06:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Aug 2023 06:23 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। 

विज्ञापन
a man from another community tried to misdeed with a girl student by taking her to a hotel
बुलंदशहर में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर स्थित जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित छात्रा ने तहरीर देकर बताया कि वह जहांगीराबाद के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार सुबह वह अपने गांव के बाहर कॉलेज जाने के लिए खड़ी अपनी बस का इंतजार कर रही थी। 

विज्ञापन

इसी दौरान अहार निवासी एक युवक मोटरसाइकिल से आया और कहा कि वह जहांगीराबाद जा रहा है। साथ ही आरोपी ने पीड़िता को भी स्कूल छोड़ने की बात कही। लेकिन, पीड़िता ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। तभी पीड़िता को होश आया तो उसने आरोपी की हरकत का विरोध किया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की। 

विज्ञापन

पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उसे बचाया। इसके बाद आरोपी उसे जबरन धर्म परिवर्तन की धमकी देकर वहां से चला गया। आरोपी गैर समुदाय से होने के चलते हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने होटल के बाहर पहुंचकर काफी हंगामा भी किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी फैजान निवासी अहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। - आदित्य बंसल, प्रशिक्षु आईपीएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed