फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A man carrying a reward of Rs 25,000 was arrested for demanding extortion from a farmer

Bulandshahar News: किसान से रंगदारी मांगने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
A man carrying a reward of Rs 25,000 was arrested for demanding extortion from a farmer
खुर्जा। किसान से 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में 12 दिन पहले आरोपी के साथी कासिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सीओ शोभित कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को खुर्जा नगर कोतवाली में किसवागढ़ी गांव निवासी किसान पवन ने तहरीर दी थी। तहरीर में पवन ने पुलिस को बताया था कि पिछले महीने उनके फोन पर चार लोगों ने कॉल कर धमकाया और 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसमें पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। ।
विज्ञापन

खुर्जा पुलिस ने सात जनवरी को मुठभेड़ के दौरान दस हजार के इनामी आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी थी। इसी क्रम में रविवार को खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र की पुलिस ने जहांगीरपुर के व्यापारियन मोहल्ला निवासी इमरान को गिरफ्तार किया। इमरान पर एसएसपी बुलंदशहर की ओर से दो जनवरी 2026 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सीओ ने बताया कि आरोपी इमरान पर बीते दस सालों में हत्या के प्रयास, बलवा, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed