फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A gate valve malfunctioned, disrupting water supply to 2,000 homes for two days

Bulandshahar News: गेट वाल्व में आई खराबी, दो दिन से दो हजार घरों की जलापूर्ति ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
A gate valve malfunctioned, disrupting water supply to 2,000 homes for two days
​शिकारपुर में जलापूर्ति ठप होने पर टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद
शिकारपुर। पानी की टंकी से नगर में जल आपूर्ति खोलने वाले गेट वाल्व में आई खराबी के कारण शिकारपुर नगर की जलापूर्ति दो दिन से ठप पड़ी है। समस्या के चलते करीब दो हजार घरों की जलापूर्ति ठप है। सबसे अधिक समस्या रोजेदारों की बढ़ गई है। इस समस्या का कई दिन तक सामना करना पड़ सकता है। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार खराबी को ठीक कराने के लिए मिस्त्री बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिकारपुर नगर में जलापूर्ति के लिए मोहल्ला नौगंज में 2200 किलो लीटर क्षमता की पानी की टंकी बनी हुई है। पानी टंकी से नगर के 3500 उपभोक्ताओं को जलापूर्ति की जाती है लेकिन पिछले दो दिन से नगर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पालिका अधिकारी इसका कारण टंकी का गेट वाल्व खराब होना बता रहे हैं। पानी की जलापूर्ति का असर करीब दो हजार परिवारों पर पड़ रहा है। वह किसी न किसी तरह पीने के लिए पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। गर्मी शुरू हो चुकी है और रमजान का पवित्र माह चल रहा है। एक में जिला पूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पालिका प्रशासन द्वारा मांग वाली जगह पर टैंकर से जलापूर्ति करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया की गेट वाल्व में आई कमी के कारण नगर की जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। गेट वाल्व को ठीक कराने व बदलवाने के प्रयास किया जा रहा है। गेट वाल्व को ठीक करने के लिए मेरठ, गाजियाबाद, आगरा में संपर्क किया गया है। वहीं, दूसरी ओर पालिका प्रशासन गेट वाल्व को ठीक कराने व बदलवाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए आगरा, मेरठ, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर से मिस्त्री बुलवाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टैंकर से कराई जा रही पानी की व्यवस्था
नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी ने बताया कि कस्बे की बिगड़ी जलापूर्ति से लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए टैंकर से पानी की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि जल आपूर्ति खोलने वो गेट वाल्व में खराबी आने की संभावना बहुत कम होती है। इसमें कमी आने से आधे कस्बे की जलापूर्ति ठप हो गई। इस समय रोजे भी चल रहे हैं और गर्मी का असर भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को पीने के लिए पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जल्द ही मिस्त्री को बुलाकर जल आपूर्ति वाले गेट वाल्व को बदलवा कर नया लगाया जाए, ताकि जल्द ही पानी की सप्लाई सुचारू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed