फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A friend duped a young man of Rs 20 lakh in the name of investing in property

Bulandshahar News: प्राॅपर्टी में निवेश के नाम पर दोस्त ने युवक से ठगे 20 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर निवासी एक युवक से दोस्त ने प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने यह रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई। पीड़ित ने जब रकम वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विनय राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसएसपी को शिकायत देकर नगर के किदवई नगर निवासी अब्दुल कादिर ने बताया कि वह वर्ष 2022 में मुंबई के अमरावती स्थित डीपीएस स्कूल में पढ़ाते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मूलरूप से बंगलुरु के दुर्गापुर निवासी विनय कुमार राय से हुई। दोस्ती के चलते दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान वह मुंबई से वापस बुलंदशहर आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि 13 मई को आरोपी विनय ने फोन कर बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम शुरू कर रहा है।
इसके बाद आरोपी ने उन्हें भी अच्छी कमाई करने का झांसा देकर निवेश के लिए रुपये लगाने की बात कही। जिसके बाद आरोपी ने तत्काल अपने खाते में ऑनलाइन 50 हजार रुपये डलवा लिए। इसके बाद 31 मई को आरोपी ने 50 हजार समेत करीब 20 लाख रुपये अपने व अन्य खातों में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने एसबीआई के खाते के साथ क्रेडिट कार्ड से पूरी धनराशि आरोपियों को दी। पीड़ित ने पुलिस को धनराशि देने के लिए किए गए ट्रांजेक्शन का ब्योरा सौंपकर बताया कि इसके बाद आरोपी से फोन कर रिटर्न की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। इसके चलते आरोपी पर शक हुआ और अपने रुपये वापस मांगे।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया और हत्या की धमकी दी। इसके बाद से आरोपी का फोन बंद है। बताया कि 16 जून को पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि आरोपी विनय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed