{"_id":"68ffa4f048ba88da350607c3","slug":"a-foot-rally-was-taken-out-demanding-sugarcane-prices-of-rs-500-per-quintal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-142675-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बैडमिंटन, फुटबॉल और हैंडबॉल का हुआ जिला स्तरीय ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बैडमिंटन, फुटबॉल और हैंडबॉल का हुआ जिला स्तरीय ट्रायल
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रदेश स्तर पर सीनियर महिला-पुरुष बैडमिंटन, सीनियर पुरुष वर्ग में फुटबॉल और महिला वर्ग में हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सोमवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ। जो नगर के टांडा स्टेडियम में आयोजित हुए। ट्रायल में सीनियर पुरुष फुटबॉल में छह और सीनियर महिला हैंडबॉल में 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जबकि बैडमिंटन के खिलाड़ी कम पहुंचे। जो अब मेरठ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं क्रीडा संघ के समन्वय से 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक कानपुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का और चार से छह नवंबर तक इटावा में सीनियर महिला-पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्रीडा संघ के समन्वय से 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लखनऊ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
तीनों प्रतियोगिताओं के लिए सोमवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ। सीनियर पुरुष फुटबॉल ट्रायल में अभिषेक कुमार, हर्ष यादव, अकमल खान, सार्थक यादव, सत्यम कुमार एवं फरहान का चयन हुआ। सीनियर महिला हैंडबॉल ट्रायल में अंजली, नेहा, वर्षा, शालू, लक्ष्मी, राधिका, मुस्कान, शिवानी, संजना एवं लवी का चयन किया गया। अब ये सभी खिलाड़ी मंगलवार को मेरठ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। बैडमिंटन ट्रायल में खिलाड़ियों की संख्या कम रही। जिन्हें अब जल्द दोबारा मौका दिया जाएगा।