{"_id":"67bb54ecd556f38970086ba5","slug":"a-five-member-team-will-prepare-health-certificates-for-amarnath-pilgrims-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-130014-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पांच सदस्यीय टीम बनाएगी अमरनाथ यात्रियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पांच सदस्यीय टीम बनाएगी अमरनाथ यात्रियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र
विज्ञापन
बुलंदशहर। श्री अमरनाथ यात्रा 2025 पर जाने वाले शिवभक्तों को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना होगा। श्राइन बोर्ड ने इस बार भी जिला अस्पताल के चिकित्सकों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला अस्पताल के ऑन ड्यूटी ईएमओ समेत पांच विशेषज्ञों को जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा पर जाने वाले शिवभक्त मार्च में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवा सकेंगे। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में अप्रैल से पंजीकरण शुरू होंगे।
जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि संयुक्त सचिव चिकित्सा के पत्र को संज्ञान में लेकर पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रमाणपत्र जारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। पैनल में वरिष्ठ परामर्शदाता (बाल रोग) डॉ. ओमप्रकाश, परामर्शदाता (नेत्र सर्जन), डॉ. पीके झा, चिकित्सा अधिकारी (आर्थोपेडिक) डॉ. राज बहादुर, चिकित्सा अधिकारी (ईएनटी) डॉ. अरुण एमएस और ऑन ड्यूटी ईएमओ को नामित किया गया है। प्रमाणपत्र पर अन्य किसी के हस्ताक्षर मान्य नहीं होंगे।
ऐसे करना होगा आवेदन
श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों को नगर के यमुनापुरम स्थित पंजाब नेशनल बैक या किसी भी साइबर कैफे संचालक से श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जारी आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। इसके बाद पैनल के चिकित्सकों से जांच करवाकर रिपोर्ट लगवानी होगी। इसके बाद शिवभक्तों को पीएनबी की मुख्य शाखा में यात्रा के लिए पंजीकरण कराना होगा। 13 साल से लेकर 70 साल तक के शिवभक्तों को ही यात्रा पर जाने की अनुमति मिलेगी।