{"_id":"68cae7bc9c248ed40b056979","slug":"a-constable-was-accused-of-beating-a-disabled-man-while-he-was-in-custody-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-140671-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिपाही पर दिव्यांग को हिरासत में रखकर पीटने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिपाही पर दिव्यांग को हिरासत में रखकर पीटने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के कस्बा अमरगढ़ पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही पर रुपयों की मांग पूरी न होने पर दिव्यांग को हिरासत में लेकर पीटने का आरोप है। ग्रामीणों ने दिव्यांग के समर्थन में चौकी परिसर में हंगामा किया। उच्चधिकारियों से शिकायत के बाद पीड़ित को हिरासत से छोड़ा गया।
अमरगढ़ पुलिस चौकी स्थित कस्बा निवासी मूलचंद का आरोप है कि चौकी पर तैनात एक सिपाही मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे उनके दिव्यांग पुत्र राजू को अपने साथ ले गया। अरोप है कि मारपीट के दौरान सिपाही ने राजू से अपने फोन से उन्हें काॅल कराई और 9 हजार रुपये की मांग की जिसके पूरा नहीं होने पर और पीटने की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और उसको छोड़ने की गुहार लगाने लगे।
इस दौरान सिपाही ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे क्षुब्ध परिजनों ने ग्रामीणों से अपनी परेशानी बताई। इसके बाद देर शाम करीब सात बजे ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस चौकी पहुंच गए और युवक को छोड़ने का आग्रह किया लेकिन सिपाही ने बिना रुपये दिए छोड़ने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चौकी परिसर में हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पुत्र नवीन कुमार ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों की दी। जिसके बाद दिव्यांग को करीब 9 बजे हिरासत से छोड़ा गया। प्रदर्शन के दौरान सीचन, दीपक लोधी, दिवाकर, जतिन, करण, सागर, अजय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।