{"_id":"698a12d4c87f8c078b05f685","slug":"a-child-playing-outside-his-house-was-crushed-to-death-by-a-tractor-trolley-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-148436-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रहे बालक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रहे बालक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
गुलावठी में हादसे में मृतक बालक सक्षम। फाइल फोटो
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर नवादा में सोमवार को सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर के बाहर खेल रहे बालक को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है।
गिरधरपुर नवादा निवासी अभिषेक खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अभिषेक ने बताया कि सोमवार को उनका चार वर्षीय पुत्र सक्षम अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सक्षम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। परिजन लहूलुहान सक्षम को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कोतवाल ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर चालक की तलाश और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो भाइयों में बड़ा था सक्षम
परिजनों ने रुंधे गले से बताया कि अभिषेक के दो बेटे हैं, जिनमें सक्षम बड़ा था। घर के आंगन में चहकने वाले मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिहायशी गलियों में दौड़ते ट्रैक्टर और तेज रफ्तार वाहन मासूमों के लिए बने खतरा
नगर के गिरधरपुर नवादा की इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि गांव की संकरी गलियों और घरों के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन अत्यधिक गति में निकलते हैं, जिससे हमेशा अनहोनी का डर बना रहता है। खेतों से गन्ना या मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टर चालक अक्सर ऊंची आवाज में संगीत बजाते हुए और लापरवाही से वाहन चलाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्रों के भीतर वाहनों की गति सीमा निर्धारित की जाए और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाए।