{"_id":"628bc3ec52df065f046e7558","slug":"a-child-beaten-up-badly-for-picking-up-money-from-a-plate-of-worship-in-pahasu-of-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंसानित शर्मसार: पूजा की थाली से पैसा उठाने पर बच्चे को जमीन पर दे मारा, आसपास खड़े लोग बर्बर पिटाई का देखते रहे तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानित शर्मसार: पूजा की थाली से पैसा उठाने पर बच्चे को जमीन पर दे मारा, आसपास खड़े लोग बर्बर पिटाई का देखते रहे तमाशा
Mon, 23 May 2022 10:57 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू(बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू(बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 23 May 2022 10:57 PM IST
सार
बुलंदशहर के पहासू के शनिदेव मंदिर में एक बच्चे को बर्बरता से पीटने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक बच्चे को बुरी तरह से पीटते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने पूजा की थाली से पैसे उठा लिए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बच्चे को बुरी तरह पीटता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बुलंदशहर के पहासू में एक बच्चे को बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार शाम पहासू के शनिदेव मंदिर का है। बच्चे ने पूजा की थाली से पैसे उठा लिए थे, इससे नाराज एक युवक ने मंदिर परिसर में ही उसे पीटना शुरू कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहासू कस्बे में स्थित मंदिर में शनिवार शाम को पूजा के बाद पुजारी प्रसाद बांट रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे के मंदिर से बाहर आने पर एक युवक ने उसे पीटना शुरू कर दिया। कई बार उसे जमीन पर भी पटका। इस दौरान आसपास खड़े कुछ लोग चुपचाप तमाशा देखते रहे। आरोप है कि जो युवक बच्चे को बचाने के लिए आया था उसी पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
शिकारपुर क्षेत्राधिकारी अन्विता उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को वायरल हुए बच्चे की पिटाई की सीसीटीवी फुटेज जांची जा रही है। इस मामले में पीड़ित परिवार नहीं मिला है। एसएसपी के आदेश पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।