{"_id":"68f3cb96895d3d5e44087c15","slug":"a-bus-going-to-hardoi-caught-fire-60-passengers-saved-their-lives-by-jumping-off-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110014-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हरदोई जा रही बस में लगी आग, 60 यात्रियोंं ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हरदोई जा रही बस में लगी आग, 60 यात्रियोंं ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
खुर्जा में एनएच-34 पर बस में लगी आग। संवाद
खुर्जा। एनएच-34 पर धरपा कट के पास शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। बस में सवार चालक समेत 60 से अधिक यात्रियों ने बस से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। बस में आग लगने से लगभग एक घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा।
खुर्जा देेहात थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि दादरी से एक निजी बस यात्रियों को लेकर हरदोई के लिए रवाना हुई थी। इसमें अलीगढ़, हाथरस व अन्य जनपदों में जाने वाले यात्री थे। चालक के अनुसार जब नेशनल हाइवे 34 पर धरपा कट के पास पहुंचे तो अचानक इंजन में से धुंआ उठने लगा।
इसके बाद उन्होंने बस को सड़क किनारे पर रोक दिया और सभी लोगों को नीचे उतरने को बोल दिया। सभी यात्रियों के बाहर निकलने से पहले ही इंजन से आग की लपटें बाहर उठने लगीं। ऐसे में चालक समेत कई यात्रियों ने बस से कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन
कुछ ही देर में बस में आग फैल गई। वहीं सूचना पर थाना पुलिस टीम और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमें आग बुझाने में जुट गईं। वहां मौजूद यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य पर भेजा गया।
सीओ ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई हैं। आग लगने से यातायात को रोका गया था। आग के शांत होने के बाद यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।