फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A 14-year-old girl victim of gang misdeed in Khurja committed suicide by hanging herself

UP: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता 14 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान, घटना से पहले मां-बेटी में हुआ था झगड़ा

Tue, 15 Jul 2025 10:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा।
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 10:49 PM IST
सार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में नामजद एक किशोर के पिता ने रविवार शाम को अपने हाथों की नस काटने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन
A 14-year-old girl victim of gang misdeed in Khurja committed suicide by hanging herself
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता 14 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार को फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटका हुआ मिला है। किशोरी के साथ 28 जून को चार किशोरों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस का कहना है कि सुबह मां और बेटी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मां पॉटरी में काम करने चली गई थी।

विज्ञापन

घर पर अकेली थी बेटी
यूपी के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनके पति की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से वह पॉटरी में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। बड़ा बेटा सिकंदराबाद में एक ढाबे पर नौकरी करता है। बेटी और तीन साल का बेटा उसके साथ थे। मंगलवार सुबह वह पॉटरी में मजदूरी करने चली गई थीं। तीन साल के बेटे को दूसरी कॉलोनी में रहने वाली ननद के यहां छोड़ दिया था। बेटी घर पर अकेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ी बांधकर फंदा लगाया
दोपहर करीब दो बजे घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसी की छत से अंदर गई तो पहली मंजिल के कमरे में बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। उसने कमरे की छत पर लगे कुंडे से साड़ी बांधकर फंदा लगाया हुआ था। उन्होंने चाकू से साड़ी काटकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

28 जून को चार किशोरों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म
मां ने बताया कि बेटी के साथ 28 जून को चार किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में एक जुलाई को थाने में तहरीर दी गई। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो जुलाई को चारों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एक आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। किशोरी के बयान में एक किशोर का नाम सामने नहीं आने पर उसको विवेचना से बाहर कर दिया गया था। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मां-बेटी के बीच सुबह हुआ था झगड़ा
सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह का कहना है कि मां से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह पॉटरी जाने से पहले छोटे बेटे को घर छोड़ने की बात को लेकर मां और बेटी के बीच झगड़ा हुआ था। बेटी की गतिविधियों को लेकर भी मां डांटती रहती थी। सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इस बिंदु को लेकर भी जांच की जा रही है।

एक आरोपी किशोर के पिता ने दो दिन पहले की थी आत्महत्या
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में नामजद एक किशोर के पिता ने रविवार शाम को अपने हाथों की नस काटने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में पुलिस को आत्महत्या की जानकारी मिली थी। शराब की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पति ने हाथ की नस काटने के बाद कमरे में जाकर फंदा लगा लिया था।

बेटी को खोजने के लिए घंटों चक्कर लगाती रही मां
पीड़ित मां अपनी बेटी की सुध लेने के लिए घर और पड़ोसियों की छत के घंटों चक्कर काटती रही। कई बार दरवाजा भी पीटा और आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि पीड़ित मां दोपहर दो बजे पॉटरी से मजदूरी करके आ गई थी। पहले उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आवाज लगाती रहीं। आस-पड़ोस की महिलाओं ने शोर मचाने का कारण पूछा तो बताया कि बेटी अंदर से दरवाजा नहीं खोल रही है।

इसके बाद वह पड़ोसी की तीसरे तल से अपने घर की छत पर गई तो देखा कि ऊपर से दरवाजा बंद था। इसके बाद वापस नीचे आई। इसी तरह वह बार-बार तीन चक्कर लगाए लेकिन कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। पड़ोसी महिला ने बताया कि इसके बाद पीड़िता उनके घर से लोहे का पाइप लेकर गई। उससे उन्होंने अपनी छत के दरवाजे का ताला तोड़ा और छत से पहली मंजिल पर गई। शाम करीब चार बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घर में नहीं था बिजली का कनेक्शन
पड़ोसियों ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। घर में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। रात के समय वह छत पर सोते थे और मोमबत्ती से उजाला करते थे। 20 गज की जमीन पर ढाई मंजिल पुश्तैनी मकान में परिवार रह रहा है, जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed