{"_id":"110-41889","slug":"Bulandshahr-41889-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याचार को सहना, बढ़ावा देना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याचार को सहना, बढ़ावा देना है
Bulandshahr
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। नवदीप सामाजिक संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को एनआरईसी कॉलेज में सशक्त राष्ट्र, सशक्त महिला विषय पर एक दिवसीय महिला विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह एसीजेएम/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलंदशहर रहे। विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या अशोक पांडेय रहीं। शिविर में मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह ने कहा कि अत्याचारों को सहना अत्याचारियों को बढ़ावा देना है। छेड़छाड़ की घटना को मामूली न समझें और अपने पैरेंट्स और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना दें। राज्य महिला आयोग की सदस्या अशोक पांडेय ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए बने कानून को समझने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को भटकाव की दिशा से बचाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, चरित्र निर्माण की सीख देना पैरेंट्स और समाज का कर्तव्य है। एसडीएम खुर्जा इंदू प्रकाश ने कहा कि यदि परिवारों में बेटी और बहू को बराबरी का सम्मान मिले तो समाज में घरेलू हिंसा और अपराधों पर निश्चित रुप से लगाम लगेगी। एनआरईसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ केडी शर्मा, नवदीप सामाजिक विकास संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा हेमा वर्मा, शशांक भाटी, राम कुमार वर्मा, नरेश चंद्र, अर्जुन सिंह सिसौदिया, कृष्णा चौधरी, नरेश गौतम, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, सोनू कुमार, बलवीर भाटी, निदेशक सचिन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन