फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नाबालिग से गैंगरेप

नाबालिग से गैंगरेप

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
स्याना। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग (12 वर्षीय) लड़की से रेप के आरोप में गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया गया है। मामला लड़की की मां ने दर्ज कराया है। पीड़ित की मां कहना है कि 25 नवंबर की दोपहर को वह खेत में ईख काट रही थी। उसकी 12 वर्षीय लड़की खाना देने के लिए खेत आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में ही गांव के तीन लोगों ने उसकी लड़की को जबरन ईख के खेत में खींच लिया और उसके साथ गैंगेरेप किया। इस बीच लड़की ने जब उनका विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला कर आरोपियों ने उसे घायल कर दिया। पीड़ित लड़की की मां का आरोप है कि नामजद आरोपी पहले भी दो बार भी इस प्रकार की वारदात कर चुके हैं। वहीं, कोतवाल डीपी सिंह का कहना है कि आरोप निराधार हैं। 25 नवंबर को ही सूचना पर गांव में पहुंचकर इस घटना की जांच कराई गई थी और सबूत भी इकट्ठे किए गए थे। रंजिशन यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
बुलंदशहर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर शाम खाना बना रही विवाहिता से घर में घुसकर चार लोगों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीड़िता और उसकी सास के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सास की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सास का आरोप है कि शनिवार शाम उसकी पुत्रवधू रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अरुण, उसका बहनोई, रिंकू और उसका भाई जबरदस्ती घर में घुस आए। चारों ने उसकी पुत्रवधू के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसका उसने और पुत्रवधू ने विरोध किया तो दोनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed