{"_id":"110-41845","slug":"Bulandshahr-41845-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर नहीं मिलने पर जाम लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर नहीं मिलने पर जाम लगाया
Bulandshahr
Updated Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। खुर्जा रोड स्थित एक एजेंसी पर बुधवार की सुबह गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने एजेंसी के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। आधे घंटा तक जाम लगने से वाहन चालकों और लोगों को काफी परेशानी हुई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और एजेंसी संचालक के सिलेंडर देने के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
उपभोक्ता सुमेंद्र कुमार, अमित, हिमांशु, आशिक, कुलदीप, सद्दाम हुसैन, धर्मेंद्र और मोनू आदि का आरोप था कि वह कई दिन से सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी के कर्मचारी सिलेंडर देने में आनाकानी करते हैं। सिलेंडरों को ब्लैक किया जा रहा है। बुधवार को जब वे एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे तो उन्हें फिर सिलेंडर नहीं मिला। इस पर उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर नारेबाजी कर बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस और गैस एजेंसी संचालक मौके पर पहुंचे और सिलेंडर देने की बात कहकर जाम खुलवाया।
कोट्स
एजेंसी पर गैस सिलेंडर कम थे और उपभोक्ता अधिक। जो सिलेंडर कंपनी से प्राप्त हो रहे हैं उन्हें समय पर उपभोक्ताओं के घर पहुंचाया जाता है। प्रदर्शन कर रहे लोगाें को सिलेंडर बांटा गया था। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
कुलदील, गैस एजेंसी संचालक