{"_id":"110-41529","slug":"Bulandshahr-41529-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन, ईओ समेत पांच को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन, ईओ समेत पांच को नोटिस जारी
Bulandshahr
Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। टेंपो तांगा स्टैंड के ठेके में अनियमितता बरतने के मामले में डीएम ने चेयरमैन पिंकी गर्ग, पूर्व ईओ अरुण कुमार गुप्त, दो अफसर और बाबू समेत पांच को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नगरपालिका स्तर से छह बिंदुओं पर जवाब देने के बाद डीएम ने यह कार्रवाई की है।
जुलाई में पालिका ने टेंपो, तांगा, स्टेंड पार्किंग का ठेका 14.55 लाख रुपये में स्वीकृत हुआ था। जबकि इससे पहले ठेका 30.50 लाख रुपये में उठा था। ठेके में अन्य मामलों को भी आधार बनाते हुए चंद्रभूषण मित्तल ने शिकायत मंडलायुक्त से की थी। इस पर एडीएम वित्त को जांच सौंपी गई थी। जांच में एडीएम ने ईओ से छह बिंदुओं पर आख्या मांगी। ईओ एके सिंह ने आख्या में लिखा है कि बोर्ड प्रत्याशा में ठेका सात जुलाई को स्वीकृत हुआ, जबकि मंजूरी बोर्ड के प्रस्ताव पर 30 अगस्त को मिली। इसके बाद शिकायतों के कारण अनुबंध नहीं हो सका। सवाल यही था कि इस दौरान ठेकेदार ने वसूली कैसे हुई ? एकाउंट में धनराशि जमा नहीं की गई जबकि एक माह में ऐसा हो जाना चाहिए था। पूरे मामले में डीएम ने चेयरमैन पिंकी गर्ग, पूर्व ईओ अरुण कुमार गुप्त, कर निर्धारण अधिकारी भोलानाथ गौतम, कर अधीक्षक अजहर हुसैन और लिपिक अशोक कुमार से जवाब मांगा है।