{"_id":"110-41490","slug":"Bulandshahr-41490-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे चढ़ा ताऊ का भाई!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्थे चढ़ा ताऊ का भाई!
Bulandshahr
Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। एलएम ज्वैलर्स शोरूम डकैती मामले में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे डकैत इंदरपाल उर्फ ताऊ के भाई मनवीर को दबोच लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में मनवीर ने ताऊ से जुड़े कुछ अहम राज उगले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि मनवीर अपने भाई ताऊ का राजदार है, क्योंकि वारदात को अंजाम देने के बाद ताऊ मनवीर के पास ही गया था। हालांकि पुलिस मनवीर के पकड़े जाने से अभी इनकार कर रही है।
बता दें कि वारदात के बाद से पुलिस इंदरपाल उर्फ ताऊ और फरार उसके दो भाईयों को खोजने में जुटी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, ताऊ का भाई मनवीर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मनवीर ने पुलिस के सामने ताऊ के कुछ अहम राज उगले हैं। पुलिस मनवीर को ताऊ की कमजोर कड़ी के रूप में मानकर चल रही है। पुलिस मानती है कि यदि ताऊ को पकड़ना है तो मनवीर और चंदरपाल उसकी अंतिम उम्मीद हैं। हालांकि पुलिस ने मनवीर को दबोचे जाने की खबर से इनकार किया है।
पत्नी-बेटे के साथ भाग रहा ताऊ
ताऊ को पकड़ने में जुटी पुलिस टीम के एक सदस्य ने बताया कि ताऊ अपनी पत्नी सावित्री और 12 वर्षीय बेटे के साथ इधर से उधर भाग रहा है। ताऊ बहुत शातिर डकैत है। जब तक पुलिस उसके ठिकाने का पता लगाती है तब वहां से फरार हो जाता है। मथुरा मेें दी गई खुर्जा पुलिस की दबिश से यह साफ हो गया है।
विज्ञापन
ताऊ ने भाई को भी दिया धोखा
बुलंदशहर। मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले इंदरपाल उर्फ ताऊ के बारे में जानने वाले पुलिसकर्मियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। साथी बदमाशों को धोखा देने वाले ताऊ ने अपने भाई के साथ भी दगाबाजी की। एलएम ज्वैलर्स के शोरूम में डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद ताऊ अपने गांव भाई मनवीर के पास गया था। पुलिस की गश्ती को देखकर दोनों भाई गन्ने के खेत में छिप गए। ताऊ ने मनवीर को बताया कि उसके पास 14 लाख रुपये का माल है। मनवीर को यह बात गले नहीं उतरी और उसने ताऊ से कहा कि भाई डकैती तो करोड़ों की थी। 18 घंटे खेत में साथ रहने के बाद ताऊ ने मनवीर के साथ शातिर चाल चली। ताऊ ने भूख लगने की बात अपने भाई मनवीर से कही। जैसे ही मनवीर खाना लेने के लिए खेत से बाहर गया तो ताऊ वहां से भाग निकला।
माल से खरीदी थी जमीन
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में डाली डकैती के माल से ताऊ ने गांव में 20 बीघे जमीन खरीदी थी। जमीन तीनों भाईयों के नाम पर खरीदी। इसके बाद दोनों भाईयों ने ताऊ की जमानत कराई।