{"_id":"110-41431","slug":"Bulandshahr-41431-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-मेल भेजकर एलएलबी के छात्र से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-मेल भेजकर एलएलबी के छात्र से ठगी
Bulandshahr
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ई-मेल पर आए एक मैसेज ने एलएलबी छात्र को लॉटरी में पांच लाख पाउंड और लैपटॉप जीतने का झांसा देकर 24 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एक बार बैंक में रुपये जमा करने के बाद ठगों ने दोबारा ठगने की कोशिश की। पीड़ित ने जब रुपया जमा नहीं कराया तो ठगों ने उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़ित ने एसपी सिटी को तहरीर दी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ निवासी मोहम्मद शुएब अनवर पुत्र एचएम तहसीन अनवर ने बताया कि वह एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है। एक दिन उसके लंदन के पते से एक ई-मेल आया, जिसमें लॉटरी के नाम पर पांच लाख पाउंड व एक लैपटॉप निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद एक कॉल आई जिसमें ठग ने खुद को आईजीआई एयरपोर्ट पर बताया और कस्टम ड्यूटी के नाम पर 24 हजार रुपये बैंक में जमा कराने को कहा। लालच में आकर छात्र ने बताए खाता नंबर में रुपये जमा करा दिए। एक के बाद एक कॉल आनी शुरू हो गईं। जिसमें कई खातों में रुपये जमा करने के लिए दबाव बनाया गया। ठगों ने रुपये जमा न करने पर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। मंगलवार को डरे सहमे छात्र ने एसपी सिटी से मामले की जांच कर ठगों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।