फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बकाया न देने पर 55 गांवों की बिजली काटी

बकाया न देने पर 55 गांवों की बिजली काटी

Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरौरा। पावर कारपोरेशन ने बिजली के बकायेदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। तीन दिन पहले शुरू हुई कार्रवाई के तहत प्रथम चरण में निगम अफसरों ने 55 गांवों की बिजली अब तक काट दी है। अफसरों के मुताबिक बकाया न देने पर करीब ढाई सौ से तीन सौ गांवों की बिजली गुल हो सकती है। बिजली गायब होने से परेशान किसानों के पक्ष में अनूपशहर विधायक गजेंद्र सिंह ने एसई से मुलाकात कर जल्द बिजली आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन ने बिजली का बकाया न देने पर हाल ही में शिकारपुर क्षेत्र में 5 गांवों की बिजली काट दी थी। उम्मीद थी कि क्षेत्र के किसान कार्रवाई से सबक लेंगे और बिजली का बकाया जमा कर देंगे। बावजूद इसके किसानों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। कुछ किसानों को छोड़कर शेष ने एक पाई तक जमा नहीं की। हालात गंभीर देख विद्युत निगम के अफसरों ने प्रथम चरण में अब तक जहांगीराबाद में 17, शिकारपुर में 16, सिकंदराबाद में 14 और स्याना में आठ गांवों की बिजली काट दी है। बिल जमा न होने पर बिजली कटने वालों का ग्राफ और बढ़ सकता है। अनूपशहर विधायक गजेंद्र सिंह ने बताया कि बुलंदशहर सूखाग्रस्त होने के चलते जिले के किसानों की हालत भुखमरी के कगार पर है। गांवों में चोरी डकैती की घटना बढ़ गई हैं। उन्होंने गांवों में जल्द बिजली सप्लाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पावर कारपोरशन जिला सूखा ग्रस्त घोषित होने के बाद भी किसानों की मदद के बजाए उनको परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
बकाया जमा न होने की वजह से 50 से अधिक गांवों की बिजली काट दी गई है। किसान परेशान हैं, लेकिन बिल जमा नहीं करने आ रहे हैं। राजस्व वसूली हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, एसई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed