{"_id":"110-40994","slug":"Bulandshahr-40994-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों पर कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों पर कार्रवाई तय
Bulandshahr
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भाजपा नेता राजकुमार उर्फ हब्बू की हत्या के मामले में माहौल खराब करने और जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। पुलिस जाम लगाने वालों के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। अब वारदात के बाद हवा में असलहा लहराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी है।
बता दें कि 23 अक्टूबर को दिवाली की रात करीब आठ बजे भाजपा नेता राजकुमार उर्फ हब्बू की तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भाजपा नेता के कुछ समर्थकों ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से अभद्रता की थी। यही नहीं लाइसेंसी हथियार भी हवा में लहराए थे। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की कवायद तेज कर दी है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने सरकारी कर्मचारी और अफसरों से अभद्रता की और गुस्से में लाइसेंसी हथियार लहराए।
नगर पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों को इस बाबत पत्र लिखकर लाइसेंस निरस्तीकरण की मांग की जाएगी। इसके माध्यम से अवगत कराया जाए कि ऐसे लोगों के हाथ में हथियार सुरक्षित नहीं है। ऐसे लोग कभी भी गुस्से में जन हानि कर सकते हैं। पुलिस ने पत्र लिखने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सोमवार को भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।