फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बस पलटी, 40 बाराती घायल

बस पलटी, 40 बाराती घायल

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गुलावठी। गुलावठी-महौली मार्ग पर बुधवार सुबह गांव महौली से ग्राम बड़तौली (खुर्जा) जा रही एक बारात की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 40 बाराती घायल हो गए। लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद समाजवादी एंबुलेंस 108 घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्राम महौली निवासी अनीस अहमद के पुत्र नफीस की बारात बड़तौली के लिए जा रही थी। महौली मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर सूखे रजवाहे में पलट गई। दुर्घटना में करीब 40 लोग घायल हो गए। बुलंदशहर अस्पताल में घायलों में अफजाल निवासी महौली, तमन्ना, अल्लो, शाहीना की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर एवं थानाध्यक्ष राम सेन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। बस में करीब 90 बाराती सवार थे।
विज्ञापन


कार पलटी, युवक की मौत
छतारी। नगर दोराहे के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल लोगों को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगागढ़ गांव निवासी रामकिशन, चंचल, सत्यप्रकाश मंगलवार देर रात कार में सवार होकर कस्बे से गांव लौट रहे थे। कार कस्बा निवासी सुरेंद्र चला रहा था। छतारी दोराहे के पास अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 23 वर्षीय सत्यप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल चंचल, रामकिशन, सुरेंद्र को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। छतारी पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। दीपावली पर युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed