फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीएवी में आठ को होगी वोटिंग

डीएवी में आठ को होगी वोटिंग

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के शंखनाद के साथ आचार संहिता लागू कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन स्तर से प्रत्याशी, वोटर और अनुमोदकों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। डीएवी प्राचार्य डॉ विकास शर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर चुनाव संबंध में पूरा विवरण सामने रखा। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महामंत्री, सह सचिव और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए होगा।
विज्ञापन

कॉलेज के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. गौतमवीर और उपचुनाव आयुक्त डॉ. नवीश कुमार ने बताया कि छात्र संघ चुुनाव आचार संहिता सोमवार से छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह तक रहेगी। 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा। 31 अक्तूबर को मतदाता सूची प्रकाशन, एक नवंबर को सुबह दस से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा होगा। दो नवंबर को शाम चार बजे तक नामांकन प्रपत्र वापस लिया जा सकता है। इसी दिन शाम को योग्य प्रत्याशियों की घोषणा होगी। चुनाव के लिए प्रचार समय एक नवंबर से सात नवंबर तक होगा। छात्र संघ चुनाव मतदान आठ नवंबर होगा। परिणाम की घोषणा मतदान समाप्ति के बाद की जाएगी।
विज्ञापन


दस्तावेज कराने होंगे सत्यापित
चुनाव में जमानत राशि आठ सौ रुपये, नॉमिनेशन फॉर्म 100 रुपये, वोटर लिस्ट की सत्यापित छायाप्रति के चार्ज 500 रुपये लगेंगे। मतदाता सूची प्रकाशन के समय पिछले वर्ष के परीक्षा के दस्तावेज, दसवीं के डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध कराने होेंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन के प्रत्याशी का एचओडी प्रमाण पत्र देंगे। प्रत्याशी के प्रस्ताव के लिए अनुमोदक की मौजूदगी भी जरूरी है। अनुमोदक दो फोटो और फीस रसीद की फोटोकॉपी उपलब्ध कराएंगे। लिंगदोह चुनाव समिति के नियमों की भी उन्हें जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
कॉलेज में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त और उप चुनाव आयुक्त भी नियुक्त किए हैं। आठ नवंबर को कॉलेज में वोट डाले जाएंगे।
- डॉ विकास शर्मा, प्राचार्य, डीएवी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed