फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दिवाली पर 30 गांवों में रहेगा अंधेरा

दिवाली पर 30 गांवों में रहेगा अंधेरा

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जहांगीरपुर। नगर स्थित बिजलीघर में लगे पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर शनिवार रात ओवर लोडिंग के कारण जल गए। इससे क्षेत्र के 30 गांव की बिजली गुल हो गई। जिनके दिवाली तक सही होने की उम्मीद नहीं हैं। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

जेई राजीव कौशिक ने बताया कि शनिवार रात ओवर लोडिंग के कारण बिजलीघर में लगे पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर जल गए। नार मोहम्मदपुर, आसफपुर, चिंगरावली, मुमरेजपुर, उस्मानपुर, गोविला, कपना, रखेड़ा, भौरा, नेकपुर, जवां, भुन्ना जाटान, कलाखुरी, लौदाना, सिरियाल, गोठनी, फिरोजपुर, भूतगढ़ी, उदयपुर, धरमपुर समेत 30 गांवों की बिजली गुल हो गई। जेई की माने तो वर्कशॉप से तीन दिन से पहले ट्रांसफार्मर आने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

जेई-एसडीओ में नोकझोंक
बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र में एसडीओ और जेई आपस में भिड़ गए हैं। जेई ने अवैध वसूली की शिकायत की तो एसडीओ ने जेई पर अभद्रता का आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद क्षेत्र के एसडीओ ने एक गांव में डेयरी और ट्यूबवेल पर छापा मारा था। इस पर जेई ने अवैध वसूली की शिकायत एसई से कर दी। एसई के संज्ञान में जैसे ही मामला आया, तत्काल जांच बिठा दी गई। अब जेई द्वारा शिकायत करने की जानकारी मिलने पर एसडीओ ने एसई राकेश कुमार से शिकायत कर दी है। एसई राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एक्सईएन को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed