{"_id":"110-40742","slug":"Bulandshahr-40742-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में बजा छात्र संघ चुनाव का बिगुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में बजा छात्र संघ चुनाव का बिगुल
Bulandshahr
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने के लिए कॉलेज के प्राचार्य ने समिति, चुनाव पर्यवेक्षकों और आचार संहिता क्रियान्वयन समिति का गठन कर दिया। चुनाव की दीपावली अवकाश के बाद घोषणा की जाएगी। छात्र संघ को लेकर इच्छुक प्रत्याशियों ने भी अपनी जीत पक्की करने के लिए संपर्क तेज कर दिया है।
छात्र संघ चुनाव समिति में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा को संरक्षक, डॉ. अर्चना सिंह को चीफ प्रॉक्टर, डॉ. गौतमवीर को मुख्य चुनाव आयुक्त, डॉ. नवीश कुमार को उप चुनाव आयुक्त और डॉ. अंशु सिंह को चेयर पर्सन छात्र संघ चुनाव शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर डॉ. राजेंद्र सिंह और डॉ. रेणु अग्रवाल के नामों की घोषणा की गई है। आचार संहिता क्रियान्वयन समिति के संयोजक डॉ. रानीबाला गौड़ होंगी जबकि सदस्य डॉ. अंजू गर्ग, डॉ. शिवकांत यादव, डॉ. अलमाज जहां, डॉ. अंजू दूबे, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. वैभव जैन और डॉ. रामअवतार शर्मा को चुना गया है।
13 युवक बाहरी चिन्हित
छात्र संघ के चुनाव को लेकर बाहरी युवक भी कॉलेज में सक्रिय हो गए। यह वह युवक बताए जा रहे हैं जो चुनाव में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। इन छात्रों को कॉलेज समिति ने चिन्हित कर लिया है। इन युवकों के कॉलेज में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। यदि वह किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।