{"_id":"110-40661","slug":"Bulandshahr-40661-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बी. चंद्रकला ने विदेश से लिया चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बी. चंद्रकला ने विदेश से लिया चार्ज
Bulandshahr
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नई डीएम बी. चंद्रकला ने मंगलवार देर रात विदेश में रहते हुए बुलंदशहर जिलाधिकारी का चार्ज ले लिया। मथुरा डीएम रहते हुए 13 अक्तूबर को अवकाश पर चली गई थीं। इसी बीच अचानक मथुरा से बुलंदशहर तबादला हो गया। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार, हर हाल में रात में ही चार्ज लेने की प्रक्रिया पूरी होनी थी, इसलिए विदेश में रहते हुए फैक्स के माध्यम से निधि केसरवानी से चार्ज लेकर सीडीओ दीपक मीणा को प्रभारी डीएम बना दिया है। डीएम निधि केसरवानी ने मंगलवार शाम को ही बुलंदशहर का चार्ज छोड़ दिया था। डीएम बी. चंद्रकला 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने से लिए लखनऊ पहुंचेंगी और 21 को बुलंदशहर आएंगी तब तक सीडीओ दीपक मीणा पर डीएम बुलंदशहर का चार्ज रहेगी। कासगंज के एडीएम विशाल सिंह ने बुधवार को बुलंदशहर पहुंचकर निधि श्रीवास्तव से एडीएम प्रशासन चार्ज लिया। डीएम के उपस्थिति नहीं होने के कारण एडीएम को चार्ज लेने में दिक्कत आई लेकिन अड़चन को सीडीओ दीपक मीणा और एडीएम वित्त आरके सिंह ने दूर कर लिया।
विज्ञापन