फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बी. चंद्रकला बुलंदशहर की नई डीएम, निधि गईं एटा

बी. चंद्रकला बुलंदशहर की नई डीएम, निधि गईं एटा

Wed, 15 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 15 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर की डीएम निधि केसरवानी और एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव को दोपहर में बुलंदशहर से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया, लेकिन छह घंटे बाद ही उन्हें एटा डीएम की जिम्मेदारी दे दी गई। मथुरा की डीएम बी चंद्रकला अब बुलंदशहर की नई डीएम होगी। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सौम्य श्रीवास्तव को यहां एडीएम प्रशासन पर हुआ तबादला भी कुछ ही घंटों में बदल गया। उन्हें सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण बना दिया गया और कासगंज के एडीएम वित्त विशाल सिंह को बुलंदशहर का एडीएम प्रशासन बनाया गया है। चंद घंटों में तबादलों में बदलाव को लेकर चर्चा का बाजार गरम है।
विज्ञापन

डीएम निधि केसरवानी पांच फरवरी 2014 को यहां की डीएम बनी और आठ महीने दस दिन रही। प्राधिकरण के अफसरों को लेकर डीएम केसरवानी जरूर चर्चा में आईं। उन्होंने बीडीए उपाध्यक्ष, सचिव और समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। यह मामला शासन तक गूंजा था। कमिश्नर ने भी इसका संज्ञान लिया। स्वास्थ्य विभाग, बीएसए, विकास भवन, डायट के साथ सरकारी दफ्तरों में छापेमारी कर डीएम चर्चाओं में रही। अरनियां थर्मल पावर प्रोजेक्ट को बचाने में डीएम की सकारात्मक भूमिका रही। उधर एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव का शांति से वक्त गुजारा। हालांकि वे अवकाश पर अधिक रही। निधि केसरवानी ने शाम को इस की पुष्टि की कि उनका तबादला एटा किया गया है। एडीएम प्रशासन भी विशाल सिंह होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मिली सूचना
जिलाधिकारी निधि केसरवानी का तबादला जिस समय हुआ तब वह लखावटी के एक कालेज में कार्यक्र म में शिरकत कर रही थी। जानकारी होने पर वह कार्यक्रम के बाद सीधे आवास पहुंची। डीएम से मिलने काफी अफसर और अन्य लोगों पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने कराया ट्रांसफर : विधायक
शिकारपुर विधायक मुकेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने बुलंदशहर डीएम का ट्रांसफर करवाया है। डीएम के कार्यों से जनता खुश नहीं थी। कई बार इसकी शिकायत भी मुख्यमंत्री से की गयी थी। इसके बाद ही जिलाधिकारी का ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed