{"_id":"110-40456","slug":"Bulandshahr-40456-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका
Bulandshahr
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। सबारान चौकी क्षेत्र के गांव सीकरी के जंगलों में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को यहां पर फेंका है। सफेद शर्ट और नेकर पहने अधेड़ की शिनाख्त मंगलवार शाम तक नहीं हो पायी थी। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है।
एसएचओ खुर्जा सुधीर त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह सीकरी गांव के जंगलों में करीब 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। इसके अलावा शव कई दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव सीकरी के जंगलों में फेंका गया है। शव मिलने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की है। पुलिस और ग्रामीणों को यह भी आशंका है कि किसी दूसरे थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपने क्षेत्र में शव मिलने पर सीकरी के जंगलों में फेंक दिया है। शव पर किसी जानवर के काटने के निशान जैसे भी प्रतीत हो रहे हैं।