फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुख्यमंत्री के इंतजार में पथराईं आंखें

मुख्यमंत्री के इंतजार में पथराईं आंखें

Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारत मां की रक्षा करते हुए सीमा पर प्राण न्यौछावर करने वाले दो शहीदों के परिजनों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने का इंतजार हैं। उनकी प्रतीक्षा में दोनों परिवारों की आंखें पथरा गईं हैं। सरकार की तरफ से घोषित बीस-बीस लाख रुपये के चेक भी अभी तक नहीं मिले हैं। परिवार के सदस्य को नौकरी और सड़क का नामकरण करने की मांग भी अटकी हुई है। डेढ़ माह बाद भी मुख्यमंत्री का न तो कार्यक्रम मिला । गौरतलब है कि बीबीनगर क्षेत्र के बहांपुर निवासी राहुल कुमार और खुर्जा क्षेत्र के गांव देवराला निवासी नीरज सिंह 23 अगस्त को कश्मीर में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


शहीदों के परिजनों का दर्द
मुख्यमंत्री कब आएंगे हमें नहीं पता। चेक नहीं मिले हैं। हम 29 सितंबर को डीएम से मिले थे। हमने राहुल के भाई को नौकरी दिलाने, गांव की सड़क का नाम राहुल के नाम कराने का आग्रह किया था। डीएम ने सकारात्मक बात की थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। - ब्रजपाल सिंह, शहीद राहुल के चाचा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने का भरोसा दिया था। अभी तक नहीं आए। अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। सरकार एक तरह से शहीदों का अपमान कर रही है। हमने देश की रक्षा के लिए बेटे दे दिए और सरकार के नुमाइंदों के पास यहां तक आने का वक्त भी नहीं हैं। - हेमंत राघव, शहीद नीरज के बड़े भाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बन गए थे हेलीपैड , तैयार हो गई थी सड़क
मुख्यमंत्री के दरबार में शहीदों के परिजनों की बात नौकरशाहों ने पहुंचाई। मुख्यमंत्री के यहां से जल्द बुलंदशहर आने का भरोसा प्रशासन को दिया था। प्रशासन ने सात सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक सीएम का प्रस्तावित दौरा मानकर दोनों गांवों में हेलीपैड भी बनवा दिए। अन्य छोटे छोटे काम भी करा दिए, लेकिन उपचुनाव के चलते वह नहीं आ सके। उसके बाद से मुख्यमंत्री का कोई कार्यक्रम नहीं आया। हालांकि उनके परिवार के केबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव यहां कार्यक्रम में शिरकत कर चुके लेकिन वह शहीदों के गांव नहीं गए।


कोट्स
चेक बनकर तैयार हैं। सिर्फ शासन से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मिलने का इंतजार है। शासन से अभी चेक वितरण के बारे में कोई निर्देश नहीं मिला है। परिजनों को चेक जरूर दिए जाएंगे। - निधि केसरवानी, जिलाधिकारी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed