फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तेल व्यापारी के मुनीम से लाखों की लूट

तेल व्यापारी के मुनीम से लाखों की लूट

Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गुलावठी। हापुड़ में माल उतारकर लौट रहे आगरा के तेल व्यापारी के मुनीम को नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार छह बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात बराल चौकी के निकट लूट लिया। पुलिस और व्यापारी फिलहाल लूट की रकम का खुलासा नहीं कर रहे हैं। हालांकि चर्चा है कि लूटी गई रकम करीब 23 लाख की है। सूचना पर पुलिस के आला अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शुक्रवार को लूट की रिपोर्ट गुलावठी में दर्ज की गई, लेकिन रिपोर्ट में रकम का उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आगरा के जगनेर में रूपवास रोड पर ब्रजमोहन बंसल की बंसल जी ऑयल ट्रेडर्स नामक फर्म है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि फर्म का मुनीम पप्पू और ड्राइवर विनोद हापुड़ में गोयल ट्रेडर्स के यहां करीब 23 लाख रुपये के सरसों के तेल का टैंकर उतारकर बृहस्पतिवार रात लौट रहे थे। रात करीब 10.30 बजे बराल चौकी के निकट नीली बत्ती लगी एक गाड़ी ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। गाड़ी में छह बदमाश सवार थे। मुनीम पप्पू ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर विनोद से मोबाइल छीनकर बदमाशों ने उसको सड़क किनारे फेंक दिया और तीन बदमाश टैंकर में सवार हो गए। कोतवाली देहात क्षेत्र के जैनपुर तिराहे पर उसको आतंकित कर बदमाशों ने पेमेंट की रकम मांगी, लेकिन उसके पास कोई रकम नहीं थी। बदमाशों ने उसकी जेब में रखे करीब ढाई हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश टैंकर और मुनीम को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। गुलावठी थाने में पीड़ित मुनीम और व्यापारी से किसी को मिलने नहीं दिया गया। शुक्रवार शाम चार बजे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन उसमें लूट की रकम का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन


फिर पुलिस ने किया खेल
इसी वर्ष 6 फरवरी 2014 को हापुड़ के चीनी व्यापारी से गुलावठी में ही बदमाशों ने डेढ़ करोड़ रुपये लूटे थे। लूट गुलावठी क्षेत्र में बराल के पास ही हुई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन लूटी गई रकम का जिक्र उसमें भी नहीं किया था। शुरुआती पूछताछ में पुलिस महज 50 हजार की लूट की बात कह रही थी। बाद में लखनऊ में तैनात एक आला पुलिस अफसर के हस्तक्षेप पर डेढ़ करोड़ की लूट होने का खुलासा हुआ। पैसा भी बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
लूट नीली बत्ती लगी सफेद रंग के सूमो से की गई है। दोनों व्यापारियों के बीच रुपये का लेन-देन बैंक के द्वारा हुआ। बदमाशों ने मुनीम से करीब ढाई हजार रुपये और दो मोबाइल लूटे हैं। जांच की जा रही है। -राजेश कुमार, एसपी सिटी

सेल्समैन से 5.28 लाख रुपये लूटे
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार शाम एक सेल्समैन से 5.28 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
दादरी निवासी आरिफ सेल्समैन का काम करता है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपने नौकर के साथ सांवली गांव निवासी लोहा गाटर व्यापारी मांगेराम से पेमेंट लेने कार से आया था। शर्मा होटल के पास गाड़ी खड़ी कर वह पेमेंट लेने चला गया।
पेमेंट लेने के बाद जब वह अपनी कार के पास पहुंचा और दरवाजा खोलने लगा तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और आरिफ के सिर पर हेलमेट से वार किया। आरिफ कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाश रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।

शोर न मचाकर आरिफ सीधे सांवली गांव में व्यापारी मांगेराम के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। मांगेराम ने सौ नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी विवेक रंजन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है क्योंकि शर्मा होटल के पास जहां यह घटना हुई वहां चहल-पहल रहती है। अगर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया तो वहां खड़े लोगों ने जरूर देखा होगा। घटना स्थल के पास हेलमेट भी पड़ा मिला। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed