{"_id":"110-38797","slug":"Bulandshahr-38797-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड एडीजे पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड एडीजे पर जानलेवा हमला
Bulandshahr
Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर (ब्यूरो)। मॉर्निंग वॉक पर गए रिटायर्ड एडीजे पर क्लासिक होटल के पास फायर किया गया। रिटायर्ड एडीजे बाल-बाल बच गए। उनका दावा है कि जानलेवा हमला करने वाला उनके गांव का ही व्यक्ति है। पुलिस ने उनकी तहरीर नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव रवकूंडा थाना अहमदगढ़ निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र स्व. श्यौदान सिंह रिटायर्ड अपर जिला जज अपने परिवार सहित लक्ष्मणपुरी निकट क्लासिक होटल के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के राकेश पुत्र प्यारे लाल को 35 हजार रुपये उधार दिए थे। उसके कुछ समय बाद 15 हजार रुपये और मांग कर ले गया। जब उधार दिए रुपये मांगे तो आनाकानी करने लगा। रिटायर्ड एडीजे ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह करीब 5.15 बजे क्लासिक होटल के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी आरोपी व्यक्ति ने कहा कि तुमने मुझे गांव के लोगों के सामने बेइज्जत किया। इतना कहते ही उसने फायर कर दिया। इस घटना में रिटायर्ड एडीजे बाल-बाल बच गए। रि. एडीजे ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है।
रिटायर्ड एडीजे की तहरीर पर राकेश पुत्र प्यारे लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आरके सिंह, नगर कोतवाल