{"_id":"110-38795","slug":"Bulandshahr-38795-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का आरोपी सिपाही सस्पेंड, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप का आरोपी सिपाही सस्पेंड, भेजा गया जेल
Bulandshahr
Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। एसएसपी दफ्तर में तैनात सिपाही को दादरी में नाबालिग छात्रा बलात्कार के आरोप में जेल भेजा गया। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। हालांकि आरोपी सिपाही का परिवार मामले को दबाने में जुटा हुआ है।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 30 जुलाई को आठवीं की छात्रा से एसएसपी दफ्तर के सूचना सेल में तैनात सिपाही अनिल भाटी ने रेप किया। सिपाही ने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसके माता-पिता को मार देगा। घटना के बाद लहूलुहान किशोरी बेहोश हो गई। पांच दिन बाद पीड़िता को जब होश आया तो घटना का खुलासा हुआ। 6 अगस्त को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के बाद से आरोपी है। एसएसपी गौतमबुद्धनगर ने जब एसएसपी बुलंदशहर से बात की तो आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जूडो खिलाड़ी को छेड़ने वालों को जेल
औरंगाबाद। नगर में मंगलवार शाम कोचिंग से लौट रही नेशनल जूडो खिलाफ से हुई छेड़छाड़ का मामला देर रात तक गरमाता रहा। सीओ सिटी के आदेश पर आधी रात में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने तीनों मनचलों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।नेशनल जूडो खिलाड़ी से मंगलवार शाम कोचिंग से लौटते समय पुलिस चौकी के पास तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की थी। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण रात में सीओ सिटी राकेश यादव पहुंचे। नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार लोधी, भाजयुमो के अनूपशहर विधानसभा अध्यक्ष महेश प्रजापति, भाजयुमो नगराध्यक्ष प्रेम सैनी, भाजपा नेता नरेश तायल, आरएसएस के नगर कार्यवाह कमल सिंह ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर सीओ सिटी ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसओ अरविंद राठी का कहना है कि रिजवान पुत्र यासीन, फेजान पुत्र इस्लाम, फैसल के खिलाफ को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट से तीनों को जेल भेजा गया।