फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चालक ने खुद को बचाने में जोखिम में डाली बच्चों की जान

चालक ने खुद को बचाने में जोखिम में डाली बच्चों की जान

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिंकदराबाद। महिला-बच्ची को कुुचलने के बाद स्कूल बस का कुछ बाइक सवारों ने पीछा किया तो अपनी जान बचाने के चक्कर में चालक ने बस दौड़ा दी, लेकिन वह बस पर नियंत्रण खो बैठा और खगुआबास मोड़ पर बस पलट गई। हादसा होते ही बच्चों की चीखपुकार मच गई। वहां आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर बस चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हादसे के बाद बस दौड़ा रहे चालक का कुछ बाइक सवारों पीछा किया। खुद को बचाने की कोशिश में बस चालक स्पीड और तेज कर दी। उसने बच्चों के जान की भी परवाह नहीं की। इसी उसका बस से नियंत्रण खो बैठा और वह बस समेत खाई मेें जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने बच्चों को बस से निकाला और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। सूचना पर पुलिस और एसडीएम अतुल कुमार भी टीम के साथ पहुंच गए। हादसे में घायलों 35 बच्चों में रचित, अंकित, पारूल, तरूण, रूचिका, दिव्य, वत्सल, शैलजा, भारत, हर्षित आदि रहे। तीन बच्च्चों को नोएडा रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पायल के घर पर मचा कोहराम
बस हादसे की शिकार हुई रकमवती (27) बहन गीता से मिलन आई थी। रिश्तेदार सुभाष और उसकी बेटी पायल (6) भी साथ थे। पायल के घर पर कोहराम मचा है। रकमवती के घरवालों को पुलिस ने सूचना दे दी है। पायल के परिजनोंे ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की के फिटनेस और योग्यता की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। फिटनेस सही न मिलने पर स्कूल संचालक पर भी
कार्रवाई की जा सकती है। -
अतुल कुमार, एसडीएम
स्कूल बस चालक फरार है। तहरीर आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी - चंद्रधर गौड़, सीओ, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed