फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बुलदंशहर। 15 दिन पहले लगे इंजेक्शन से मंगलवार शाम महिला की मौत होने का आरोप लगा ग्रामीणों ने भूड़ रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने हंगामा किया। लोगों ने डॉक्टर पर गलत इजेंक्शन लगाने का आरोप लगा मुआवजे की मांग की। मंगलवार देर शाम सूजापुर धमेड़ा के लोग सुधीर क्लीनिक के सामने पहुंच गए।
विज्ञापन

गांव के प्रेम सिंह ने बताया कि भतीजे इंद्रपाल की पत्नी माला को 22 जून को पेट में दर्द हुआ। रात को सुधीर क्लीनिक लाए। यहां इंजेक्शन लगाया, जिसकी वजह से शरीर पर छाले पड़ गए। आरोप है कि डॉक्टर ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के निजी क्लीनिक में 14 दिन तक इलाज चला। फिर दिल्ली रेफर कर दिया। वहां अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। प्रेम सिंह का आरोप है कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन की वजह से मौत हुई है। उधर पूर्व मंत्री किरनपाल लोगों को समझाते हुए नजर आए। क्लीनिक संचालक डॉ सुधीर ने बताया कि लोग गलत आरोप लगाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


पैसे नहीं देने पर अस्पताल में बंधक बनाया
बुलंदशहर। घर में पड़ा बेटे का शव, अस्पताल में 50 हजार न देने पर बंधक बने देवर और भाई। महिला ने बैंक से एफडी तुड़वाकर 50 हजार रुपये का इंतजाम करवाकर देवर और भाई को छुड़वाया। तब जाकर बेटे का अंतिम संस्कार सोमवार देर शाम हो सका। महिला ने अस्पताल संचालक पर आरोप लगाकर डीएम और एसएसपी से शिकायत की है। बंगाल निवासी शिखाकर आवास विकास प्रथम में रहती हैं। शिखाकर बेटे मानषकर (29) के साथ रहती थीं। शिखाकर ने मानसिक रूप से बीमार बेटे को मेरठ-हापुड़ रोड स्थित ग्रीन सुपर स्पेशलिटी एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर 2.40 लाख रुपये लिये। छह जुलाई को सुबह साढ़े 11 बजे बेटे की मौत हो गई। डॉक्टरों ने हमसे ट्रीटमेंट के 50 हजार रुपये और मांगे। रुपये न देने की स्थिति में देवर और भाई को बंधक बनाने की शर्त रखी। ग्रीन सुपर स्पेशलिटी एंड ट्रामा सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर मो. गुलजार का कहना है कि21 हजार रुपये शिखाकर के परिवार ने मुझे दिए थे। 22 हजार रुपये दवा के लिए अलग दिये। हां, रविवार को 50 हजार रुपये अलग दिए। सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed