{"_id":"110-37027","slug":"Bulandshahr-37027-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड की मुख्य गवाह की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरे हत्याकांड की मुख्य गवाह की हत्या
Bulandshahr
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। सीकरी गांव में चार साल पूर्व हुए तिहरे हत्याकांड की मुख्य गवाह महिला की शनिवार शाम गांव के बाहर चार लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसके पेट से तमंचा सटाकर दो गोलियां मारी गईं थीं। उसे सरकारी जटिया अस्पताल जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। महिला के बेटे की तहरीर पर पहले चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन अब पुलिस का कहना है कि मामले को हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा।
सुखवीरी के बेटे गज्जू का आरोप है कि शनिवार को उसकी मां सुखवीरी (48) घर से निकलकर उपले लेने गांव के बाहर गई। पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने पेट से तमंचा सटाकर दो गोलियां मारीं। गोलियां लगते ही सुखवीरी गिर गई। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी और घायल को खुर्जा के सरकारी जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शाम को सुखवीरी ने दम तोड़ दिया। उसके बेटे गज्जू ने सीकरी निवासी बच्चू, सुखवीर, गौरव और कालू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
भूमि थी हत्या का कारण
पुलिस के अनुसार सीकरी गांव में भूमि विवाद में 2010 में एक पक्ष के राजकुमार, दुष्यंत, उसकी मां विद्या और दूसरे पक्ष के सुरेंद्र उर्फ पप्पू की हत्या कर दी गई थी। तिहरे हत्याकांड में सीकरी निवासी नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे में 48 वर्षीय सुखवीरी मुख्य गवाह थी और शनिवार को उसे कोर्ट में गवाही के लिए जाना था, लेकिन वह नहीं गई।
विज्ञापन
तहरीर पर हत्या की कोशिश रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब महिला की मौत के बाद उसे हत्या में तरमीम किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सुधीर त्यागी, एसएचओ