Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ उतरे ज्वैलर्स

बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ उतरे ज्वैलर्स

Thu, 26 Jun 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 26 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ुलंदशहर। सर्राफा बाजार बंदकर ज्वैलर्स पुलिस के खिलाफ बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने पुलिस और कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने का झूठे आरोप लगाए और दो नामी सुनारों से 3.5 लाख रुपये वसूल लिए। एसएसपी अखिल कुमार ने सुनारों से बात की और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले सुनार शॉप बंद कर पुलिस ऑफिस पहुंचे। सुनारों का कहना है 20 जून को वैष्णव ज्वेलर के मालिक विजयपाल सिंह और पुत्र चंद्रपाल सिंह को कोतवाली पुलिस चोरी के जेवरात खरीदने का आरोप लगा जबरन उठा ले गई। आरोप है कि पुलिस ने पुत्र को 1.50 लाख रुपये लेकर छोड़ा। 21 जून को जेवर महल के मालिक जयंति प्रसाद वर्मा के पुत्र विशू वर्मा को एसओजी की टीम ने घर से उठाया। जयंति प्रसाद को पुलिसकर्मियों ने ग्राहक का पर्चा दिखा चोरी के गहने खरीदने का आरोप लगाया। जयंति प्रसाद का कहना है कि उन्होंने इस पर्ची पर पुराने गहने लेकर नए गहने बनाकर दिए थे। उक्त ग्राहक करीब डेढ़ माह पूर्व दुकान पर आया था।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने व्यापारी पुत्र को छोड़ने की एवज में दो लाख रुपये की अवैध वसूली की। पुलिसिया उत्पीड़न से त्रस्त सुनारों ने बुधवार को सुबह दुकान खोली और विरोध में बंद कर दी। सुनारों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया। एसएसपी अखिलेश कुमार ने जांच का आश्वासन दिया है। आरोपी पुलिस वालों पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed