{"_id":"110-36664","slug":"Bulandshahr-36664-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्प शूटर अन्नी के रिमांड की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्प शूटर अन्नी के रिमांड की तैयारी
Bulandshahr
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव तोमड़ी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक की हत्याकांड में नामजद बलराज भाटी गैंग के शार्प शूटर अन्नी गुर्जर को थाना पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लेने की तैयारी तेज कर दी है। 22 अप्रैल को गांव तोमड़ी निवासी पीके शर्मा की पवसरा रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर दो लाख की रंगदारी न देने पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में बलराज भाटी का नाम सामने आया था। मृतक केपिता हेमचंद शर्मा ने बलराज भाटी गैंग के शार्प शूटर और औरंगाबाद थाने के हिस्ट्रीशीटर अन्नी गुर्जर को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दादरी में चेयरमैन पति विजय पंडित की हत्या में नामजद होने के दो दिन बाद नोएडा पुलिस ने उसे दबोच लिया था। एसओ ने अरविंद राठी ने बताया कि अन्नी गुर्जर को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में याचिका डाल दी गई है।
विज्ञापन