{"_id":"110-36313","slug":"Bulandshahr-36313-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज नहीं करने पर महिला का थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस दर्ज नहीं करने पर महिला का थाने में हंगामा
Bulandshahr
Updated Sun, 01 Jun 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। अलीगढ़ क्षेत्र के पेशावा निवासी एक महिला ने अपने पति पर लूटपाट मारपीट का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पूर्व कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को भड़की महिला ने कोतवाली गेट पर जमकर हंगामा किया।
गांव पेशावा निवासी मधु ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व जेवर निवासी वीरेश से हुई थी। महिला की मानें तो ससुराल पक्ष ने उसे दहेज के लिए पीटकर घर से निकाल दिया था। मामले में उसने दहेज एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद दहेज एक्ट का मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। विगत 12 मई को वह सिविल कोर्ट से तारीख कर बाहर निकल रही थी। तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर हमला करते हुए चेन लूट ली। मामले में उसने कोतवाली में लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने लूट में रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। शनिवार को पीड़िता मधु ने कोतवाली गेट पर जमकर हंगामा करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इसके चलते थाना गेट पर भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का आरोप निराधार है।
महिला की तहरीर पर जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।