फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मोदी और सनी लिओन का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश

मोदी और सनी लिओन का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और अभिनेत्री सनी लिओन का फर्जी जाति व निवास प्रमाणपत्र बनवाने की कोशिश यहां एक लोकवाणी केंद्र पर की गई। मामले का खुलासा होने के बाद लोकवाणी केंद्र संचालक पर रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की गई है। साथ ही तहसीलदार ने लोकवाणी केंद्र को भी निरस्त करने की बात कही है। फिलहाल केंद्र संचालक से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार एके अंबष्ट ने बताया कि केंद्र संचालक ने ऑनलाइन सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए चंपा रानी पुत्री शेर सिंह निवासी गांव चचरई के नाम से भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का फोटो लगाकर जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन कराया। दूसरा आवेदन अभिनेत्री सनी लिओन पुत्री बेनामी लिओन पता तंग गली, बंबई, तहसील अनूपशहर के नाम से उन्हीं की फोटो लगाकर प्रमाणपत्र बनवाने के लिए किया गया। तहसीलदार ने बताया कि इसी लोकवाणी जनसुविधा केंद्र संचालक ने इसके साथ अन्य आठ प्रमाणपत्रों पर खुद लेखपालों की फर्जी जांच रिपोर्ट लगाकर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए उन्हें प्रस्तुत किया। लेखपालों से परीक्षण कराने पर पता चला कि उनके फर्जी हस्ताक्षर करके आख्या पेश की गई है। तहसीलदार ने लोकवाणी केंद्र को निरस्त करने व संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की एसडीएम को संस्तुति की है। एसडीएम इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि तहसीलदार की रिपोर्ट पर केंद्र संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed