{"_id":"110-34327","slug":"Bulandshahr-34327-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, मासूम की मौत
Bulandshahr
Updated Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह में जा रहा था दिल्ली का परिवार
शिकारपुर (बुलंदशहर)। मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में एक कार जा घुसी। इस हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गया जबकि उनके मासूम पुत्र की मौत हो गई। दंपति एक विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली से डिबाई जा रहे था। दिल्ली के मौजपुर निवासी प्रदीप शर्मा, पत्नी ऊषा शर्मा और बेटे माधव (8) के साथ कार में सवार होकर डिबाई जा रहे थे। परिवार को डिबाई में एक विवाह समारोह में शामिल होेना था। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे जैसे ही प्रदीप की कार गांव रानऊ के पास पहुंची। कार एक गन्ना लदी ट्राली में जा घुसी। हादसे में दंपति और माधव गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शिकारपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर घायल माधव को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही माधव ने दम तोड़ दिया।
ट्रेन में मिला अज्ञात युवक का शव
बुलंदशहर। दिल्ली से बुलंदशहर आने वाली शटल ट्रेन में शुक्रवार रात एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव स्टेशन पर उतारा। दिल्ली से चलकर बुलंदशहर स्टेशन पहुंची ट्रेन की बोगी में एक तीस युवक का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के रुकते ही युवक की मौत की सूचना जीआरपी को दे दी गई। जीआरपी ने बोगी में पहुंचकर शव बाहर निकाल लिया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि युवक की जेब से दवाएं मिलीं हैं। आशंका है कि युवक की मौत बीमारी से हुई है।