{"_id":"110-30919","slug":"Bulandshahr-30919-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखा बाइकर्स ने महिलाओं से लूटे जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा दिखा बाइकर्स ने महिलाओं से लूटे जेवर
Bulandshahr
Updated Thu, 19 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर (ब्यूरो)। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को चार घंटे के भीतर दो वारदात हुईं। मंगलवार शाम जैनपुर में चारा काट रहीं तीन महिलाओं के तमंचे के बल पर कुंडल लूट लिए। इससे पहले एदलपुर में मंदिर से लौट रहीं महिलाओं से भी बाइकर्स ने जेवर लूटे थे।
कोतवाली देहात क्षेत्र की तीन महिलाएं मंगलवार शाम खेत पर चारा काट रहीं थीं। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश रास्ता पूछने के बहाने खेत में चले आए। आरोपियों ने महिलाओं के करीब आते ही तमंचा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी देकर कुंडल उतारने को कहा। दो महिलाओं ने आर्टिफिशियल बताते हुए तुरंत अपने कुंडल उतार दिए, लेकिन ग्रामीण रामभूल की पत्नी कुंडल उतारने से आनाकानी करने लगी। इस पर आरोपियों ने उसे धमकाकर कुंडल उतरवा लिए और आर्टिफिशियल कुंडल को फेंककर रामभूल की पत्नी के सोने के कुंडल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।